अलीगढ़, अक्टूबर 9 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइन क्षेत्र के जेल पुल के नीचे गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया। गृह क्लेश से तंग आकर आत्महत्या के लिए रेलवे ट्रैक की ओर जा रहे युवक को पीआरवी टीम ने समय रहते दौड़कर रोक लिया और उसकी जान बचा ली। बाद में युवक की काउंसलिंग कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक बुधवार को पीआरवी 6413 पर एक व्यक्ति की कॉल आई कि उनके चचेरे भाई गृहक्लेश के चलते आत्महत्या करने के इरादे से सिविल लाइन स्थित जेल पुल की तरफ से रेलवे लाइन पर चला गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पीआरवी पर तैनात कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह और चालक होमगार्ड कंचन सिंह ने तुरंत रिस्पॉन्स किया। कॉलर से मोबाइल पर बात कर सटीक लोकेशन ली और कुछ ही मिनटों में जेल पुल के नीचे पहुंच गए। वहां एक युवक तेजी से रेलवे ट्रैक...