Aligarh News: रुपए के लेनदेन में बाइक सवारों ने युवक को मारी गोली
अलीगढ़, अगस्त 11 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद क्वार्सी थाना क्षेत्र के रजा नगर में सोमवार की देर रात बाइक सवार हमलावरों ने युवक को गोली मार दी। रुपए के लेनदेन को लेकर पड़ोसी युवक से विवाद चल रहा था। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
घटना का विवरण रजा नगर निवासी गुलफाम कपड़े सिलाई का काम करता है। पुलिस के अनुसार पड़ोसी अनवर ने बीते दिनों गुलफाम से 50 हजार रुपए उधार लिए थे। जो तय समय पर वापस नहीं किए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। सोमवार रात गुलफाम घर के बाहर टहल रहा था। आरोप है कि तभी आरोपी अनवर अपने दो साथियों के साथ बाइक पर आ गया। गाली गलौज करते हुए तमंचे से गोली चला दी। गोली गुलफाम की कमर में जा लगी। गोली की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.