Aligarh News: रुपए के लेनदेन में दो भाइयों पर ब्लेड से हमला,मुकदमा दर्ज
अलीगढ़, अक्टूबर 6 -- Aligarh News: अलीगढ़। देहलीगेट क्षेत्र में रुपए के लेनदेन में हमलावरों ने दो भाइयों पर ब्लेड से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सांवरिया लॉज निवासी मोहसिन का इलाके के ही कुछ लोगों से रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को हमलवरों ने मोहसिन और उसके भाई पर ब्लेड से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चिंटू और फुरकान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.