अलीगढ़, अक्टूबर 2 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइन क्षेत्र स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय के बाहर छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए बाबू को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। जून में सेवानिवृत्त हुए गांधीपार्क क्षेत्र के भूप सिंह का करीब 2.98 लाख रुपये का जीपीएफ फंसा हुआ था। आरोप है कि फाइल देख रहे कर्मचारी आशीष माथुर ने भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग की। भूप सिंह ने एंटी करप्शन टीम को शिकायत कर दी। गुरुवार को भूप सिंह को केमिकल लगे छह हजार रुपये देकर कार्यालय भेजा गया। आरोपी आशीष भूप सिंह को स्कूटी पर बिठाकर कार्यालय के बाहर एक पान के खोखे पर लाया। वहां आशीष ने रिश्वत ली। तभी टीम ने ट्रैप के तहत उसे दबोच लिया। उसके खिलाफ सिविल लाइन थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। एंटी करप्शन इंस्पे...