Aligarh News: रिमझिम बारिश में कहीं ताल तो कहीं तलैया बना शहर
अलीगढ़, जुलाई 10 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। ताला और तालीम की नगरी अलीगढ़ में गुरुवार को सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने मौसम तो खुशनुमा कर दिया, लेकिन इसके साथ ही नगर निगम के दावों की पोल भी खोल कर रख दी। दिनभर रुक-रुक कर हुई इस झमाझम बारिश की वजह से शहर का हुलिया बिगड़ गया। हालत यह रही कि शहर में कहीं ताल तो कहीं तलैया का नजारा देखने को मिला। मुख्य सड़कों से लेकर पॉश कॉलोनियों और निचले इलाकों की गलियां तक जलमग्न हो गईं। इस भारी जलभराव ने आम लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह पटरी से उतार दिया और लोग अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। शहर के कई प्रमुख इलाके जलभराव की मार से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। शाहजमाल, आगरा रोड, बैकुंठ नगर और सुरेंद्र नगर, महेंद्र नगर समेत दर्जनों स्थानों पर सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया। शाहजम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.