Aligarh News: रिंग रोड में 37 गांवों के तीन हजार से अधिक गाटाओं की जाएगी जमीन
अलीगढ़, जुलाई 31 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ रिंग रोड परियोजना के लिए 37 गांवों के तीन हजार से अधिक गाटाओं की जमीन ली जाएगी। कोल व गभाना तहसील के अर्न्तगत आने वाले गाटा चिन्हित कर लिए गए हैं। सभी गाटा नंबरों का तहसील अभिलेखों से बिन्दुवार मिलान कराया जाएगा। इस संबंध में कलक्ट्रेट में विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 24 जून को 33.38 किलोमीटर लंबे अलीगढ़ रिंग रोड की अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद नौ जुलाई से प्रस्तावित 37 गांवों में भूमि की खरीद-फरोख्त, नामांतरण, भू-उपयोग परिवर्तन (सीएलयू), गिफ्ट डीड, बंधक समेत अन्य राजस्व कार्यों के लिए एनएचएआई की अनापत्ति (एनओसी) अनिवार्य कर दी गई थी। अब गाटा स्तर पर सत्यापन पूरा होने के बाद अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.