अलीगढ़, सितम्बर 8 -- Aligarh News: अतरौली। राष्ट्रीय परशुराम ब्राह्मण महासभा की एक बैठक छर्रा रोड स्थित चंदन नर्सिग होम्स पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान बलीपुर हरप्रसाद शर्मा ने की। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा हुई। अतिरिक्त महासचिव डॉ. वेदप्रकाश गौड़ द्वारा सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें तहसील अध्यक्ष पद पर प्रमोद शर्मा दीवानखेड़ा, अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष पद पर डॉ. राजेश शर्मा, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पद पर नीलिमा पाठक एडवोकेट, नगर अतरौली महामंत्री पद पर देवेश शर्मा, अतरौली ब्लॉक अध्यक्ष पद पर शिवकुमार शर्मा और नगर युवा अध्यक्ष पद पर आकाश शर्मा को मनोनीत किया गया। बैठक में सतीश उपाध्याय, राजगुरू शर्मा, रोमेश शर्मा, अवनेश शर्मा, सकमल किशोर शर्मा, केशव शर्मा, भूरा पंडित, सोम शर्मा, कांती प्रसा...