अलीगढ़, अगस्त 31 -- Aligarh News: अतरौली। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ग्रामीण स्टेडियम अतरौली में शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में एसोसिएशन के खिलाड़ियों का विशेष जलवा देखने को मिला, जिसमें अरमान, सोनू और मोहिनी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दबदबा कायम किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नवाब सिंह एडवोकेट, सोहनपाल सिंह, हिम्मत सिंह, मुकेश एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने फीता काटकर किया। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव संपन्न,खिलाड़ियों को किया पुरस्कृतप्रतियोगिता के परिणाम प्रतियोगिता के परिणाम 1600 मीटर बालक वर्ग: सोनू प्रथम, मनीष द्वितीय एवं प्रभात तृतीय रहे। 1600 मीटर बालिका वर्ग: मोहिनी प्रथम, छाया द्वितीय एवं सपना तृतीय रहीं। 800 मीट...