Aligarh News: रामादेवी धर्मशाला को नगर निगम ने दूसरे दिन भी ध्वस्त किया
अलीगढ़, जुलाई 22 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता मीनाक्षीपुल के पास स्थिति रामादेवी धर्मशाला को तोड़ने का कार्य दूसरे दिन भी नगर निगम ने जारी रखा। मंगलवार की दोपहर को नगर निगम व पुलिस की टीम दोबारा रामादेवी धर्मशाला पहुंची। श्रमिकों को लगाकर खाली भवन का ध्वस्तीकरण शुरू कराया गया। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने किसी ने विरोध नहीं किया। हाईकोर्ट ने जर्जर धर्मशाला को ढहाने का आदेश दिया है। नगर निगम ने मामले में कई नोटिस वहां रहने वालों को जारी कर चुका है।मीनाक्षीपुल के पास एक पुरानी जर्जर धर्मशाला है। जिसको गिराने के लिए हाईकोर्ट ने नगर निगम को आदेश जारी किया है। हाईकोर्ट के आदेश को लेकर नगर निगम की टीम इसको कई बार गिराने पहुंची तो वहां पर रहने वाले लोगों ने विरोध कर दिया। इसके बाद उनको समय दिया गया। अधिकांश परिवार धर्मशाला खाली कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.