अलीगढ़, अक्टूबर 9 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। थ्री-फेज स्मार्ट मीटर के लिए आवेदन और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद मीटर नहीं लगाए जाने का मामला सामने आया है। व्यापारी नेता मनीष गर्ग ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों से लगातार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। मीटर लगाने के लिए विभागीय रसीद कटने के बाद भी उपभोक्ता को महीनों से इंतजार करना पड़ रहा है। मनीष गर्ग के अनुसार, परिसर की सर्विस लाइन पूरी हो चुकी है और थ्री-फेज स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया भी विभागीय स्तर पर स्वीकृत है। इसके बावजूद विभाग की ओर से अब मीटर उपलब्ध नहीं होने की बात कही जा रही है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्मार्ट मीटर लगाने की प्...