Aligarh News: रम्पुटा चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों और समिति की घोषणा
अलीगढ़, सितम्बर 6 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध शिक्षक संघ (रम्पुटा) के चुनाव 2026 को लेकर चुनाव प्रक्रिया तेज हो गई है। शिक्षक संघ की ओर से जारी पत्र में चुनाव के सफल संचालन के लिए चुनाव अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, चुनाव संचालन समिति व विशेष आमंत्रित सदस्यों के नाम घोषित किए गए हैं। पत्र के अनुसार चुनाव 19 सितंबर को धर्म समाज महाविद्यालय में कराया जाएगा। घोषणा के मुताबिक पीसी बागला महाविद्यालय, हाथरस के प्राचार्य प्रो. महावीर सिंह छोकर को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है। वहीं श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. लकी गुप्ता और धर्म समाज महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मुकेश भारद्वाज चुनाव अधिकारी होंगे। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महुआ के अक्षयवट कॉलेज में शासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.