अलीगढ़, नवम्बर 20 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षा विभाग में बीएड प्रथम सेमेस्टर के पांच दिवसीय योग शिविर के तीसरे दिन योगासनों के साथ बौद्धिक चर्चा का आयोजन हुआ। योगाचार्य ज्ञानवती शर्मा ने सूक्ष्म प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, विभिन्न मुद्राओं व बंधों का अभ्यास कराते हुए उनके लाभ बताए और प्रशिक्षुओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। योगाचार्य सुमन शर्मा ने उष्ट्रासन, अर्धचंद्रासन, धनुरासन, बालासन, नटराज आसन व मत्स्यासन का प्रदर्शन किया। योग प्रशिक्षिका माधुरी गुप्ता ने आयुर्वेदिक उपचार और जड़ी-बूटियों के उपयोग की जानकारी दी। शिविर प्रभारी डॉ. रवेन्द्र राजपूत ने योग को स्वस्थ व प्रसन्न जीवन का माध्यम बताया। सह प्रभारी डॉ. चंचल कुमारी ने छात्राओं से योग को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।...