अलीगढ़, नवम्बर 20 -- Aligarh News: अलीगढ़।। एएमयू के यूनानी चिकित्सा संकाय के तशरीह-व-मनाफेउल आजा विभाग ने 'मिजाज रिसर्च क्लब' की स्थापना की है। इस पहल का उद्देश्य पोस्टग्रेजुएट शोधार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा बढ़ाना और यूनानी चिकित्सा की शास्त्रीय अवधारणाओं को आधुनिक शोध पद्धतियों से जोड़ना है। विभाग अध्यक्ष कैप्टन प्रो. फारूक अहमद डार ने छात्रों को व्यवस्थित शोध के लिए प्रोत्साहित किया। क्लब अध्यक्ष डॉ. सबा जैदी ने जानकारी दी कि इसमें जर्नल क्लब, शोध कार्यशालाएं और परियोजनाएं शामिल होंगी, जो छात्रों में आलोचनात्मक सोच विकसित करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...