अलीगढ़, अक्टूबर 27 -- Aligarh News: अलीगढ़। तिब्बिया कॉलेज के सैदला विभाग ने हमदर्द लैबोरेटरीज के सहयोग से यूनानी औषधियों के नवाचार पर सीएमई आयोजित की। 104 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि मोहम्मद जुबैर ने शोध को व्यावसायीकरण से जोड़ने पर जोर दिया। बीयूएमएस छात्रों की नाटिका 'दवा या ड्रामा' आकर्षण रही। सादिया खान और डॉ. मुस्तबशेरा को पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिला। अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव भी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...