Aligarh News: युवती से अश्लील कॉल कर छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज,
अलीगढ़, अक्टूबर 13 -- Aligarh News: अतरौली। थाना अतरौली क्षेत्र में एक युवती को अश्लील कॉल कर परेशान करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अतरौली नगर के एक मौहल्ला निवासी एक युवती, जो पत्रकारिता से जुड़ी है, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि थाना क्षेत्र के गांव मलेहपुर निवासी एक युवक काफी समय से उसे अश्लील कॉल करके परेशान कर रहा है। आरोप है कि युवक फोन पर अत्यंत उत्पीड़न वाली बातें करता है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। पीड़िता के अनुसार दिनांक 30 सितंबर की रात 11:15 बजे से 1 अक्टूबर की रात 12:15 बजे तक आरोपी ने उसके नंबर पर अपने नंबर से लगभग 15 बार कॉल की, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी उसके पास है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.