अलीगढ़, अगस्त 13 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में पड़ोसी युवक ने महिला के मोबाइल पर अश्लील फोटो भेज दिए। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।एक मोहल्ला निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि मोहल्ले के ही एक युवक का उसके घर पर आना-जाना है। इसी बीच युवक ने महिला का मोबाइल नंबर ले लिया। इसी बीच उसने महिला के मोबाइल पर मैसेज भेजना शुरू कर दिया। बुधवार को अश्लील फोटो भेज दिए। महिला ने विरोध किया तो आरोपी युवक मारपीट पर उतारू हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजने का मामला सामने आया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...