अलीगढ़, सितम्बर 7 -- Aligarh News: n टप्पल थाना क्षेत्र के गांव कृपालपुर का मामला, चोरी में जेल गया था युवक n मारपीट व अपमानित करने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाया

घटना का विवरण जट्टारी, संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र के गांव कृपालपुर में सरसों चोरी के मामले में जेल गए एक युवक ने बाहर आकर खुद ही गले में चप्पलों की माला पहन ली और विपक्षियों पर मारपीट व अपमानित करने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल कर दिया। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने जांच शुरू की, जिसके बाद ये बात सामने आई। सीओ खैर मामले की जांच कर रही है।

चोरी का मामला पुलिस के अनुसार चार अप्रैल को गांव में एक घर से करीब 334 किलो सरसों चोरी होने की घटना हुई थी। मामले में आठ अप्रैल को विनोद शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसमें गांव के सुमित कुमार पुत्र डोरीलाल समेत तीन आरोपि...