अलीगढ़, अक्टूबर 21 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट थाना क्षेत्र के दुर्गापुरी में रील देख रहे युवक के साथ मारपीट, उसके परिजनों पर हमला व पथराव के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। दुर्गापुरी वाल्मीकि बस्ती निवासी नीतू पत्नी सुनील ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि रविवार रात को उनका बेटा लकी चौराहे पर दुकान से सामान लेने गया था। वह मोबाइल में रील देख रहा था, तभी पुलिस सायरन की एक वीडियो की आवाज आ गई। आरोप है कि पास में जुआ खेल रहे आरोपियों ने लकी को रोक लिया और बोले कि तू सायरन बजाकर हमें डराना चाहता है। गालीगलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद जब नीतू अपने पति सुनील और बेटे लकी के साथ शिकायत करने गई तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट कर दी। बाद में पीड़िता के घ...