अलीगढ़, सितम्बर 27 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र के भुजपुरा में कुछ लोगों ने एक युवक को घेरकर मारपीट कर दी। धारदार हथियार से वार करके उसका सिर फोड़ दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली नगर क्षेत्र के भुजपुरा निवासी सलमान के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11 बजे उसका भाई अरबाज परचून की दुकान पर सामान लेने गया था। उसी दौरान मोहल्ले के ही हाशिम व उसका भाई और उनके अन्य साथियों ने अरबाज को घेर लिया। सभी ने उसके साथ गालीगलौज और मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अरबाज लहूलुहान हो गया और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। अरबाज के सिर में टांके आए हैं। घटना के बाद से परिवार दहशत में है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्...