Aligarh News: युवक की हत्या कर शव बाइक से बांधकर नहर में फेंका
अलीगढ़, जुलाई 7 -- Aligarh News: खैर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र की शिवाला नहर में रविवार को डूबे दीपेश का दूसरे दिन भी कोई सुराग नही लग सका। मगर नहर में तलाशी के दौरान एक अन्य युवक का शव बाइक से बंधा हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। बाइक की नंबर प्लेट से मृतक की शिनाख्त टप्पल क्षेत्र के राघवगढ़ी निवासी अर्जुन के रूप में हुई। वह कई दिनों से लापता था। उसकी गुमशुदगी मथुरा के नौहझील थाने में दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव बाइक से बांधकर नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक राघवगढ़ी निवासी 35 वर्षीय अर्जुन डागुर एक जुलाई को अपनी बाइक लेकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। पिछले दिनों उसे आखिरी बार उसे नौहझील-बाजना के बीच स्थित एक होटल पर कुछ युवकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.