Aligarh News: मोबाइल चोरी करने वाले गैंग के दो शातिर दबोचे
अलीगढ़, अक्टूबर 13 -- Aligarh News: अलीगढ़। सासनीगेट थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इनके पास से चोरी के आठ मोबाइल फोन व चोरी का एक ई-रिक्शा बरामद किया है। सीओ प्रथम कमलेश कुमार ने बताया कि आठ अक्टूबर को क्षेत्र से अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। इसी तरह मदीना कालोनी से घर का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी किया गया। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए थे। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कराई गई। रविवार को पुलिस ने आरोपी मामूद नगर निवासी मोहम्मद कैफ व कासिम नगर लड़िया बाईपास निवासी सरफराज उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर धारा बढ़ाई गई। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.