Aligarh News: मैसेज से टूटा साली का रिश्ता, दामाद का शांति भंग में चालान
अलीगढ़, अक्टूबर 20 -- Aligarh News: खैर। साली का रिश्ता तुड़वाने के लिए होने वाले साढ़ू को कथित तौर पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। मैसेज और फोन कॉल के बाद युवती का रिश्ता टूट गया। इसके बाद ससुर और दामाद के बीच विवाद हो गया। मामले में युवती के पिता ने कोतवाली खैर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस ने दामाद का शांति भंग की आशंका में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे निजी मुचलके पर हिदायत देकर छोड़ दिया गया। कोतवाली के पलाचरारा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का रिश्ता उसके अलीगढ़ निवासी जीजा ने तय कराया था। आरोप है कि होने वाले साढ़ू की आर्थिक हैसियत देखकर जीजा को जलन होने लगी। इसके बाद उसने कथित तौर पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर होने वाले साढ़ू को रिश्ता न करने के लिए मैसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.