अलीगढ़, अक्टूबर 23 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट क्षेत्र से एक महिला को शराब पिलाकर गलत करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला के पति थाने में तहरीर देकर पत्नी और बच्ची के अपहरण की आशंका भी जताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसे जमानत मिल गई। सासनीगेट क्षेत्र के एक इलाका निवासी व्यक्ति के अनुसार वह किराये के मकान में अपनी पत्नी और बच्ची के साथ रहता है। रोज की तरह उसकी पत्नी बिना बताए घर से चली गई। काफी फोन करने के बाद भी पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ तलाश करने पर उसकी पत्नी की स्कूटी आगरा रोड पर गौरी गार्डन के बाहर खड़ी मिली। पूछताछ करने पर पता चला कि वहां का मैनेजर सचिन यादव नाम का व्यक्ति है। आरोप है कि उसने उसकी पत्नी को शराब पिलाई और उसके साथ कई ...