Aligarh News: मेहरबान हुआ मानसून, झमाझम बरसे बादल
अलीगढ़, जुलाई 8 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मानसून ने बुधवार को पहली जोरदार बारिश के साथ दमदार दस्तक दी। दिन की शुरुआत बारिश से हुई। फिर बादलों और धूप के बीच आंख-मिचौली चली, लेकिन दोपहर बाद आसमान खुलकर बरसा। झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को बड़ी राहत मिली। रात तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही, जिससे मौसम खुशनुमा बना रहा। तापमान में 8.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। आसमान पर सुबह घने बादलों का डेरा रहा। हल्की फुहारों के बाद करीब नौ बजे धूप निकल आई, जिससे लगा कि मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि यह बदलाव ज्यादा देर नहीं रहा। दोपहर करीब तीन बजे फिर काले बादलों ने आसमान को ढक लिया। इस दौरान हवा लगभग थम गई, जिससे उमस बढ़ने लगी। मौसम में अचानक आए इस बदलाव ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.