Aligarh News: मेडिकल छात्र से मारपीट में आधा दर्जन पर मुकदमा
अलीगढ़, जुलाई 28 -- Aligarh News: लोधा। थाना क्षेत्र के अलीगढ़ पलवल हाइवे पर स्थित जीवन ज्योति मेडिकल कॉलेज के तृतीय वर्ष के एक छात्र के साथ पुरानी रंजिश को लेकर कुछ छात्रों ने मारपीट कर दी। पीड़ित किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर मौके से भाग निकला। मामले में छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस तीन नामजद समेत चार-पांच अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है। जानकारी के अनुसार गांधी पार्क थाना क्षेत्र के गांधी नगर निवासी सौरभ शर्मा जीवन ज्योति मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे कॉलेज परिसर में उसकी कुछ छात्रों से पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद सौरभ अपने एक साथी के साथ खेरेश्वर चौराहे पर चला गया। बताया गया कि कुछ देर बाद वह अपना बैग लेने के लिए दोबारा कॉलेज पहुंचा। आरोप है कि अस्पताल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.