Aligarh News: मेघों की मेहरबानी से थमा पारे का उतार-चढ़ाव
अलीगढ़, अगस्त 7 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। लगातार सक्रिय मानसून ने प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। बारिश और घने बादलों के कारण दिन और रात के तापमान के बीच का अंतर तेजी से घट गया है। अलीगढ़ में शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच केवल 1.5 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया। कानपुर, प्रयागराज समेत कई जिलों में भी दिन और रात का तापमान लगभग एक जैसा बना रहा। शुक्रवार को दिनभर रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को उमस व गर्मी से राहत दिलाई। प्रदेश के कई हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहा, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि मानसून की ट्रफ लाइन एक बार फिर अलीगढ़ के करीब पहुंच गई है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर पश्चिमी विक्षोभ का असर भी दिखाई दे रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.