अलीगढ़, अगस्त 18 -- Aligarh News: अलीगढ़। अलीगढ़ एसोसिएशन ऑफ द डेफ की ओर से मंगलवार को अलीगढ़ स्थित हैबिटेट सेंटर में मूक-बधिर महिलाओं के लिए एक भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न खेलों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। मुस्कान अरोड़ा, छाया शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि डॉ. नरेंद्र सांगवान रहे। प्रमुख आकर्षण रैंप वॉक रहा, जिसमें अनामिका पवार ने प्रथम, शिरीन खान ने द्वितीय, सीमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लकी ड्रॉ में रवींद्र शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अमित जैन, दीपा जैन द्वितीय, विक्रम सिंघल, अंजलि सिंघल तृतीय स्थान पर रहे। प्रिया कुमारी ने कहा कि उत्सव मनाने के लिए आवाज नहीं दिलों का जुड़ना जरूरी होता है। यह भी पढ़ें- अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की महिलाओं ने मनाया तीजोत्सव अध्यक्ष ताहिरा ग...