अलीगढ़, जुलाई 18 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। खिरनी गेट स्थित श्री लख्मीचंद पांड्या खंडेलवाल दिगंबर जैन ट्रस्ट परिसर में 30 वर्ष के बाद आचार्य नयन सागर मुनिराज का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। मुनिराज ने धर्म सभा को संबोधित किया। शाम को संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: राम के आदर्श अपनाने से ही श्रेष्ठ बनेगा समाज: मुनिश्री मंगलानंदसागरआचार्य का स्वागत आचार्य दिल्ली से गाजियाबाद, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, खुर्जा पद विहार करते हुए सुबह अलीगढ़ पहुंचे। राना पेट्रोल पंप पर जैन समाज ने आचार्य की अगवानी की व बैंड बाजे के साथ मालगोदाम, गांधीपार्क चौराहा, दुबे का पड़ाव, मदार गेट, पुराना हाथरस अड्डा होते हुए बाग वाले मंदिर जी में प्रवेश कराया। मुनिराज के आगमन पर महिलाओं ने आरती उतारकर अगवानी की। 30 थालियों पर 30 पुण्य...