Aligarh News: मुख्य द्वार से बढ़ी नगर पालिका की पहचान
अलीगढ़, जुलाई 16 -- Aligarh News: खैर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद खैर के नवनिर्मित मुख्य प्रवेश द्वार का बुधवार शाम एक भव्य समारोह में लोकार्पण किया गया। लाल बलुआ पत्थर से राजस्थानी स्थापत्य शैली में निर्मित इस आकर्षक द्वार का उद्घाटन अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, हाथरस के सांसद अनूप प्रधान, विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) मानवेन्द्र प्रताप सिंह और नगर पालिका चेयरमैन संजय शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। समारोह को संबोधित करते हुए अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने कहा कि नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य खैर की बदलती और आधुनिक होती तस्वीर को दर्शाते हैं। यह मुख्य द्वार केवल प्रवेश का माध्यम नहीं, बल्कि नगर की पहचान और विकास का एक नया प्रतीक बनेगा। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: भाजपा सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध : आरपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.