Aligarh News: माली नगला में सड़क निर्माण को महिलाओं का प्रदर्शन
अलीगढ़, सितम्बर 14 -- Aligarh News: फोटो.. अलीगढ़। वार्ड 62 में सड़क निर्माण को लेकर महिलाओं ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि नगला माली की सड़क टूटी है, लेकिन निर्माण नहीं हो रहा है। आरोप है कि पार्षद के घर के सामने बनी सड़क को दोबारा बनाया जा रहा है। आरोप है कि नगर निगम में भी शिकायत की थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। कच्ची गलियों की मरम्मत नहीं होने से पानी भर रहा है। आने जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने कहा कि वार्ड 62 का विकास निष्पक्ष तरीके से कराया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.