Aligarh News: मारपीट व गोलीकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद
अलीगढ़, जुलाई 28 -- Aligarh News: अकराबाद, संवाददाता। थाना पुलिस ने मारपीट, पुलिस कार्य में बाधा डालने और गोलीकांड की घटना में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक 315 बोर तमंचा, कारतूस, मारपीट में प्रयुक्त डंडे तथा ईंट-पत्थर बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 25 और 26 जुलाई को क्षेत्र में चाय के खोखे पर दिनेश पक्ष और दीपक पक्ष के बीच विवाद के बाद लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से मारपीट हुई थी। बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस टीम के साथ भी धक्का-मुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है। वहीं 26 जुलाई को हुई गोलीबारी में नवीन सिंह पुत्र स्व घनेंद्र प्रताप सिंह निवासी टिकरी, थाना बरला की पीठ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस संबंध में उसके भाई अभिषेक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.