Aligarh News: मारपीट को बताया लूट, झूठी सूचना देने पर व्यापारी समेत सात लोग पाबंद
अलीगढ़, अक्टूबर 27 -- Aligarh News: बरला, संवाददाता। बरला थाना क्षेत्र के गांव टिकटा के पास गल्ला व्यापारी के साथ हुई साढ़े चार लाख की लूट की घटना फर्जी निकली। पुलिस जांच में मामला केवल मारपीट का निकला। झूठी सूचना देने पर पुलिस ने व्यापारी और उसके साथियों को गिरफ्तार करके उन्हें शांतिभंग में पाबंद किया है। बरला क्षेत्र के गांव फुसावली निवासी दिनेश कुमार की छर्रा कस्बे की गल्ला मंडी में आढ़त हैं। रविवार शाम को वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ मंडी से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रास्ते में दो लोगों पर मारपीट करने और साढ़े चार लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया था। शुरुआत से ही पुलिस को इस घटना पर संदेह था। दिनेश ने छर्रा के एक व्यापारी से रुपये लेना बताया था, जबकि उस व्यापारी ने बताया कि उसने 23 अक्टूबर को ही पैसे दे दिए थे। इसके अलावा मंडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.