अलीगढ़, अगस्त 17 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। मां गंगा के पावन तट स्थित जेपी घाट पर रोटरी क्लब अलीगढ़ फ्रेंड्स ने पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं रुद्राभिषेक का दिव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच किया। क्लब के परिवारों व अतिथियों ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन एवं रुद्राभिषेक कर विश्व एवं समाज के सुख-शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि और मंगल की कामना की।कार्यक्रम में अनूपशहर नगरपालिका परिषद के चेयरमैन बृजेश गोयल ने सपत्नीक शामिल हुए। इस आध्यात्मिक आयोजन की परिकल्पना को साकार करने के लिए डीके अरोरा, बबिता अरोरा, शैलेश अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल का विशेष अभिनंदन किया गया। मां गंगा के सानिध्य में हुई सामूहिक प्रार्थना के साथ सभी ने कामना की कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से प्रत्येक परिवार, रोटरी परिवार और समस्त विश्व में सुख,...