अलीगढ़, अगस्त 30 -- Aligarh News: अलीगढ़। वार्ष्णेय महिला मंडल प्रीमीयर नगर बैंक कॉलोनी का नंद उत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मैरिस रोड स्थित होटल में मनाया गया। अध्यक्ष आरती गुप्ता, सचिव मुकुल वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष कृति वार्ष्णेय, अखिल भारतवर्षीय बारह सैनी महासभा की महामंत्री दुर्गेश वार्ष्णेय शामिल रहीं। मुख्य अतिथि अंजू अनंता ने गणेश पूजन किया। कार्यक्रम में कृष्ण-राधा से संबंधित ग्रुप डांस, सोलो डांस और लघु नाटिका आदि का मंचन किया गया। सभी ने एक से एक बढ़कर प्रस्तुति दी। सभी को उपहार दिया गया। फनी गेम भी कराए गए। हाउजी गेम भी हुए। अध्यक्ष आरती गुप्ता, सचिव मुकुल वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष कृति वार्ष्णेय का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...