अलीगढ़, अक्टूबर 21 -- Aligarh News: अलीगढ़। सासनी गेट थाना क्षेत्र में महिला को मादक पदार्थ पिलाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को पीड़िता के पति ने तहरीर दी थी कि आरोपी ने उसकी पत्नी को नशीला पदार्थ पिलाया और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी उपेंद्र मलिक के अनुसार आगरा रोड स्थित साकेत विहार निवासी आरोपी सचिन को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...