Aligarh News: महासभा ने लगाया नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर
अलीगढ़, सितम्बर 7 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अखिल भारतीय महिला कायस्थ महासभा द्वारा निःशुल्क दंत परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन सोमवार को शांति देवी बाल विद्यालय केपी इंटर कॉलेज के पीछे, खिरनी गेट पर किया। इस दौरान छात्रों के दांतों की जांच की गई।शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. आशिमा कुलश्रेष्ठ ने कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों की जांच कर उन्हें दांतों एवं मसूड़ों की देखभाल के संबंध में आवश्यक परामर्श दिया। उन्होंने नियमित रूप से दांतों की सफाई करने और मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महासभा की अध्यक्ष शुभ्रा रायजादा, सचिव नीना सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। महासभा द्वारा बच्चो को ब्रश, पेस्ट, कापी, पेंसिल, फ्रूटी, बिस्किट, रबर, शार्पनर एवं रुमाल वितरित किए। प्रधानाचार्या सीमा सक्सेना क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.