Aligarh News: महाशिवपुराण कथा का समापन
अलीगढ़, अगस्त 6 -- Aligarh News: अलीगढ़। सत्यनारायण मंदिर में बुधवार को सात दिवसीय महाशिवपुराण कथा का पांच अगस्त को भव्य हवन-यज्ञ, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। कथा के विश्राम दिवस के बाद आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण एवं क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कथा के सातवें दिवस कथा व्यास बाल व्यास गोविंद महाराज ने द्वादश ज्योतिर्लिंग महिमा, शिव पूजा विधि व कथा श्रवण के महात्म्य का भावपूर्ण वर्णन किया था। संपूर्ण कथा स्थल हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयकारों से गुंजायमान रहा। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं से जीवन में शिव भक्ति, नाम-जप व गौ-सेवा अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान देवेंद्र कुमार बल्लू, महामंत्री विपिन कुमार, कोषाध्यक्ष रवि गुप्ता, व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.