Aligarh News: महमूद नगर में फिर पकड़ी बिजली चोरी, चार पर मुकदमा
अलीगढ़, जुलाई 7 -- Aligarh News: अलीगढ़। बिजली विभाग की रेड्स टीम ने मंगलवार को शांति निकेतन उपकेंद्र से संबद्ध महमूद नगर फीडर क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने कुल 49 परिसरों का निरीक्षण किया, जिसमें चार उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। पिछले दिनों भी इसी क्षेत्र में बिजली चोरी पकड़ी गई थी। अधिशासी अभियंता विश्वेंद्र चौहान के अनुसार जांच में शाहजहां पत्नी असलम, ताहिर हुसैन पुत्र तैय्यब, खुशनुमा पत्नी समीर व नजिया पत्नी सैय्यद इकबाल के परिसरों पर अवैध रूप से बिजली का उपयोग पाया गया। इनके यहां क्रमशः 2.042 किलोवाट, 3.678 किलोवाट, 2.812 किलोवाट और 3.184 किलोवाट विद्युत भार चोरी के माध्यम से इस्तेमाल किया जा रहा था। सभी के विरुद्ध विद्युत चोरी निवारक थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.