Aligarh News: मनरेगा कार्यों का चार टीमें करेंगीं सोशल ऑडिट
अलीगढ़, सितम्बर 8 -- Aligarh News: छर्रा, संवाददाता। विकासखंड गंगीरी के सभागार में सोमवार को बीडीओ वेद प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मनरेगा तथा ब्लॉक क्षेत्र में जीआरएएमजी (जीराम जी) के माध्यम से कराए गए विकास कार्यों के सोशल ऑडिट को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ वेद प्रकाश ने बैठक में सोशल ऑडिट की प्रक्रिया के संबंध में उपस्थित लोगों को बिंदुवार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मनरेगा के अंतर्गत कराए गए कार्यों तथा जीआरएएमजी के माध्यम से हुए विकास कार्यों की मौके पर जाकर जांच की जाएगी, ताकि कार्यों की वास्तविक स्थिति और उनकी गुणवत्ता की सत्यता परखी जा सके। सोशल ऑडिट के लिए चार टीमें गठित की जाएंगी। प्रत्येक टीम में अलग-अलग वर्गों से सदस्यों को शामिल किया जाएगा, जिनमें एससी, ओबीसी, कार्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.