Aligarh News: मजदूरी करने आए युवक की संदिग्ध हालातों में मौत
अलीगढ़, अगस्त 4 -- Aligarh News: पालीमुकीमपुर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव नगला बाटुल में सोमवार को मजदूरी करने आए 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना छर्रा क्षेत्र के गांव सिहावली निवासी सैलानी पुत्र रतनपाल छर्रा लेबर चौक से लेंटर डालने वाली मशीन के ठेकेदार के साथ मजदूरी करने नगला बाटुल आया था।कार्य के दौरान अचानक सैलानी की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। साथी मजदूर उसे आनन-फानन में हरदोई स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना पालीमुकीमपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मृतक अपने पीछे पत्नी और ढाई वर्ष क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.