अलीगढ़, जुलाई 11 -- Aligarh News: जट्टारी, संवाददाता। टप्पल क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र के गांव स्यारोल में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब बारिश के चलते एक कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबकर नौ वर्षीय मासूम नैना गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि घर में मौजूद अन्य परिजनों की जान बाल-बाल बच गई।बताया जा रहा है कि सुबह करीब छह बजे परिवार के पांच सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। तभी अचानक मकान की छत गिर गई और पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही टप्पल पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है...