अलीगढ़, सितम्बर 27 -- Aligarh News: अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सेवा मदद सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष नदीम अल्वी ने बताया कि मकदूम नगर बिलाल वाली मस्जिद के सामने वाली गली में पानी की पाइप लाइन से पानी गंदा आ रहा है। शिकायत नगर निगम में की गई थी, लेकिन शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ। पानी गंदा आने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। घरों में गंदा पानी आने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। नगर निगम से समस्या समाधान की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...