अलीगढ़, अक्टूबर 13 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को शहर के मंदिर देवी गीतों और जयकारों से गूंज उठे। भक्ति भाव से मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना शुरू हुई। शहर के मंदिरों में सुबह से ही महिला भक्तों का रैला चल रहा था। यह भी पढ़ें- Hathras News: मां ब्रह्मचारिणी से की गई सर्वाथ सुख की कामनामंदिरों में उमड़े भक्त तड़के ही देवी मंदिरों में घंटों की गूंज सुनाई दे रही थी। शहर के प्राचीन नवदुर्गा मंदिर में सबसे ज्यादा भक्तों की भीड़ देखी गई। इसके अलावा प्रमुख देवी मंदिरों ज्वालापुरी स्थित नवदुर्गा मंदिर, रामघाट रोड स्थित पथवारी मंदिर, पुराने बस स्टैंड स्थित चामुंडा माता मंदिर, महेंद्र नगर स्थित माता का मंदिर, जयगंज स्थित मंदिर, स्वर्ण जयंती नगर स्थित माता के मंदिर में भक्तों की भीड़ दिखी। घरों म...