Aligarh News: मंडी में बवाल:10 नामजद समेत 90-100 पर मुकदमा, एक गिरफ्तार
अलीगढ़, सितम्बर 30 -- Aligarh News: छर्रा, संवाददाता। थाना छर्रा क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को गल्ला मंडी में सोमवार को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। बहादुरपुर रहचोई निवासी योगेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने नेतराम, हेम सिंह, नंदकिशोर सहित 10 नामजद और रुमामई ग्राम के 90 से 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक विक्की शर्मा और कृषण पाल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुप्ता मोड़ के पास से आरोपी नेतराम पुत्र लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.