अलीगढ़, सितम्बर 2 -- Aligarh News: अलीगढ़। धर्म समाज महाविद्यालय अलीगढ़ के खेल मैदान पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल स्तरीय हॉकी ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में हाथरस से 5, एटा से 10 और अलीगढ़ से 16 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल अलीगढ़ हॉकी एसोसिएशन के सचिव डॉ. हर्ष कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर संजय, जितेंद्र, अनमोल, उज्ज्वल, मिंटू, नवीन, कैशव, रोहित, देवांशु, पुष्पेंद्र, आशीष, नितेश, रोनित, यश एवं कृष्णा सहित खिलाड़ियों का चयन किया गया, जबकि रोहित राज, बादल, विक्की, मनीष एवं शाहनवाज राज को आरक्षित खिलाड़ी रखा गया। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी पूनम राज लता, अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, प्रदीप पाराशर, अनिल गुप्ता एवं टीम मैनेजर प्रवेंद्र यादव उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...