अलीगढ़, जुलाई 31 -- Aligarh News: रामघाट रोड पर भोले के भक्तों के कंकड़ नहीं चुभेंगे। पीएसी से लेकर ओजोन सिटी तक तीन किलोमीटर की सड़क को लोक निर्माण विभाग ने दिनरात मेहनत कर दुरुस्त कर दिया है। तीन किलोमीटर का पैच पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ था। लेकिन लोक निर्माण विभाग ने चुनौती पूर्ण कार्य को पूरा कराकर सिरदर्दी को दूर कर दिया है। दूसरी साइड को बनाने का काम जारी है। तालानगरी से हरदुआगंज में प्रवेश करते ही सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थी। यहां से आना जाना मुश्किल हो गया था। बड़े व गहरे गड्ढे हो थे। लेकिन लोक निर्माण विभाग ने सड़क को डामर से बनाकर गड्ढों को पाट दिया है। अब वहां पर यातायात व्यवस्था पर बेहतर हो गई है। जाम की स्थिति समाप्त हो गई है। इस रास्ते से बड़ी संख्या में कांवड़िए गुजरते हैं। रामघाट रोड पर फोरलेन का भी काम चल रह...