अलीगढ़, अक्टूबर 7 -- Aligarh News: अलीगढ़। आईएमटी कॉलेज अलीगढ़ के साहित्यिक क्लब द्वारा अंतर-विभागीय आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन ई. पंकज महिलवार, प्राचार्य शंभू केन सिंह रावत, निर्णायक राज नारायण सिंह, प्रबंधन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. इंदु सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जुन सिंह, द्वितीय स्थान यतिन आजाद- समरीन, तृतीय स्थान (संयुक्त) चेष्टा शर्मा- पायल चौहान, सांत्वना पुरस्कार निशाक्षी सिंह, दिव्यांश शर्मा रही। इस अवसर पर डॉ. कृतिका सिंह, डॉ. गीता शर्मा, आशीष गोयल सहित कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...