अलीगढ़, अगस्त 10 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष में समरसता अभियान के तहत भाजपा महावीर गंज मंडल द्वारा भव्य अमृत कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ खटीकान चौराहा स्थित वैष्णो देवी मंदिर से हुआ और विभिन्न मार्गों से होते हुए सारी लवरिया स्थित चमड़ा मंदिर पर पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ।शुभारंभ भाजपा महावीर गंज मंडल अध्यक्ष डॉ. गौरी आर्य ने अपने सिर पर अमृत कलश धारण कर किया। यात्रा के दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर महापौर प्रशांत सिंघल, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, पार्षद नरेंद्र सैनी, कार्यक्रम संयोजक सोनू जाटव, मनोज माहौर, सत्य प्रकाश प्रजापति, राजकुमार राजा शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Mirzapu...