अलीगढ़, जुलाई 22 -- Aligarh News: लोधा, संवादाता। थाना क्षेत्र के गांव रायट में सड़क हादसे के बाद हुए बवाल के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को सोमवार को जेल भेजने के बाद वांछित पांच को भी जेल भेज दिया है। रविवार रात करीब 9:30 बजे गांव रायट में बुजुर्ग ताराचंद शर्मा सड़क पार करते समय एक कार की चपेट में आकर घायल हो गए थे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और कार सवार युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इसी दौरान कार सवार युवक वहां से चले गए। यह भी पढ़ें- Aligarh News: भाजपा नेता से मारपीट व फायरिंग के मामले में चार जेल भेजेभाजपा नेता निकेंद्र सिंह के साथ मारपीट कुछ देर बाद भाजपा नेता निकेंद्र सिंह अपने रिश्तेदारों के साथ घटना की जानकारी लेने पहुंचे तो वहां दोबारा विवाद भड़क गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने...