अलीगढ़, जुलाई 25 -- Aligarh News: अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर सौनेट में भांजी की शादी में भात लेकर आए मामा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में मामा घायल हो गए। पीड़ित ने अकराबाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कासगंज जनपद के सहावर थाना क्षेत्र के गांव भिनौली निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र सियाराम अपनी बड़ी बहन निर्मला पत्नी रमेश कुमार की बेटी दीप्ति की शादी में भात लेकर गोकुलपुर सौनेट आए थे। आरोप है कि शादी समारोह के दौरान किसी बात को लेकर उनके छोटे बहनोई से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई, जिसमें जितेंद्र घायल हो गए।शादी समारोह समाप्त होने के बाद शुक्रवार दोपहर पीड़ित अकराबाद थाने पहुंचे और आरोपित के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल को चिकित्सी...